मुख्यमंत्री योगी ने महंत नरेंद्र गिरि को दी अंतिम श्रद्धांजलि
प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। अंतिम श्रद्धांजलि के लिए उनका पार्थिव देह बाघंबरी मठ में रखा गया है। आज दोपहर ही महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो शाम को संत को मठ परिसर …
प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। अंतिम श्रद्धांजलि के लिए उनका पार्थिव देह बाघंबरी मठ में रखा गया है। आज दोपहर ही महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो शाम को संत को मठ परिसर में समाधि दी जाएगी।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2021
अंतिम श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज की दुखद घटना से हम व्यथित हैं। इसीलिए संत समाज व प्रदेश सरकार की ओर से उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि के लिए मैं यहां उपस्थित हुआ हूं। अखाड़ा परिषद व संत समाज की उनकी सेवा अविस्मरणीय है। मुझे याद है कि प्रयागराज को 2019 में इसे वैश्विक मंच पर मान्यता मिली, इस कुंभ से जुड़ी हुई एक-एक घटना को आम जनमानस व श्रद्धालुओं की भावना के अनुरूप कैसे हम वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के प्रयत्न करें, इसके लिए हमें उनका पूरा सहयोग मिला था। प्रयागराज कुंभ के आयोजन में उन्होंने पूरा योगदान दिया।’
