सीतापुर: पिता की डांट से नाराज किशोरी ने खुद को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक किशोरी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी जान ले ली। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच …

सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक किशोरी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी जान ले ली। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शहर से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी सुमन 17 पुत्री प्रकाश की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुमन का किसी बात को लेकर पिता से विवाद हुआ था। पिता ने पुत्री को डांट दिया। जिससे नाराज होकर सुमन अपने कमरे में चली गई।

कमरे में जाकर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े। किसी तरह दरवाजा खोल कर देखा तो सुमन खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। आनन-फानन में उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि सुमन को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था।  जिसके बाद उसने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार