बहराइच: सिंचाई कॉलोनी में घुसा अजगर, इलाके में फैली दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में जंगल से निकलकर विशालकाय अजगर आबादी में पहुंच गया। अजगर को देख लोगों में दहशत फैल गई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को काबू में किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सिंचाई …

बहराइच। जिले के मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में जंगल से निकलकर विशालकाय अजगर आबादी में पहुंच गया। अजगर को देख लोगों में दहशत फैल गई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को काबू में किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सिंचाई कालोनी मोतीपुर जंगल से सटा हुआ है।

जंगल से कालोनी की दूरी महत 100 मीटर के आसपास है। बीती रात नौ बजे के आसपास झाड़ियों से निकलकर अजगर कॉलोनी निवासी अन्नू यादव के मकान के निकट निकला। अन्नू ने बताया कि वह सडक़ पार कर घर जा रहे थे। तभी अजगर देखा।

संबंधित समाचार