जालौन: डिवाइडर से टकराई कार, चालक समेत पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। त्रयोदशी भोज में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार हमीरपुर-जोल्हुपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मारुति वैन चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे पर आज …

जालौन। त्रयोदशी भोज में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार हमीरपुर-जोल्हुपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मारुति वैन चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे पर आज सुबह उदनपुर श्रमदान के पास सडक़ पर गड्ढे होने से मारुति वैन अनियंत्रित हो गई और पास के ही डिवाइडर से टकरा गई।

इससे वैन सवार रामसनेही (40) विमल (32) रामकुमारी (55) मुकुंद सिंह (60) व चालक रंजीत (22) निवासी बांदा घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रामसनेही ने बताया कि वे लोग रिश्तेदारी में भोगनीपुर त्रयोदशी में गए थे और लौट कर वापिस अपने घर जा रहे थे। गड्ढे में टायर घुसने के बाद वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।

संबंधित समाचार