रायबरेली: आपसी विवाद में ननद-भाभी ने पिया जहर, भाभी की हुई मौत
रायबरेली। तहसील क्षेत्र व सलोन कोतवाली के अंतर्गत हरिबंशपुर मजरे इटैली गांव में भाभी और ननद के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ननंद ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद भाभी ने भी घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जिसमें भाभी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं …
रायबरेली। तहसील क्षेत्र व सलोन कोतवाली के अंतर्गत हरिबंशपुर मजरे इटैली गांव में भाभी और ननद के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ननंद ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद भाभी ने भी घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जिसमें भाभी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं ननद का इलाज प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार सुबह को गांव निवासी अनूप कुमार की 23 साल की पत्नी मालती देवी का उसकी 17 साल की ननद नीलम का किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। दोनों ने एक दूसरे को भला बुरा कहा, जिसके बाद दोनों ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त करने की सोच ली। नीलम देवी ने क्षुब्ध होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए कुंडा सीएचसी लेकर पहुंचे, इसी दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। तभी मालती देवी ने भी कीटनाशक पी लिया। आस पड़ोस के लोगों द्वारा उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसने पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
सलोन कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
