बाराबंकी: 24 सितंबर को विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
बाराबंकी। हरख ब्लाक क्षेत्र के बीईओ कार्यालय परिसर में 24 सितंबर को जिला योजना अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सतरिख के परिसर में पुरूष एवं महिला वर्ग में एथलेटिक्स, वालीबॉल,कबड्डी,कुश्ती और भारोत्तोलन विधा की प्रतियोगिता सम्मन्न कराई जाएगी। इच्छुक खेल संघो विद्यालय के खिलाड़ी और ग्रामीण …
बाराबंकी। हरख ब्लाक क्षेत्र के बीईओ कार्यालय परिसर में 24 सितंबर को जिला योजना अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सतरिख के परिसर में पुरूष एवं महिला वर्ग में एथलेटिक्स, वालीबॉल,कबड्डी,कुश्ती और भारोत्तोलन विधा की प्रतियोगिता सम्मन्न कराई जाएगी।
इच्छुक खेल संघो विद्यालय के खिलाड़ी और ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। खेल कूद में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 24 सितंबर को सुबह 8 बजे बीईओ परिसर में पहुंचना होगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्मृद्धि यादव ने बताया कि बीईओ सुनील कुमार व बीडीओ हेमंत कुमार यादव ने खेल कूद आयोजन के लिए अनुमति दी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरख ब्लाक क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है।
