महंत नरेंद्र गिरि मामला: अखिलेश ने हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायमूर्ति से जांच कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज के बाघंबरी मठ पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मंहत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायमूर्ति से जांच कराने की मांग उठाई है, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आए। अखिलेश यादव …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज के बाघंबरी मठ पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मंहत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायमूर्ति से जांच कराने की मांग उठाई है, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आए।

अखिलेश यादव ने कहा कि उनके परिवार के साथ-साथ हम सब दुखी हैं। मैं उनको याद करता हूं और श्रद्धांजलि देता हूं। उनके अनुयायियों, साथियों और सहयोगियों को इस क्षति पर जो दुख हुआ उसे सहन करने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु को लेकर अलग-अलग खबरें आईं है। यह एक बड़ा विषय है कि उनकी मृत्यु कैसे हुई ? न केवल आम लोग, अखाड़ा परिषद से जुड़े लोग भी चाहते हैं महंत गिरि की मौत की सच्चाई सामने आए इसलिए हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में इस मामले की जांच होनी चाहिए।

साथ ही इससे पूर्व उन्होंने ट्वीट करके भी मंहत गिरि की मृत्यु की जांच की मांग उठाई थी। दरअसल, महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में पंखे पर लटका मिला था। मठ को सील कर दिया गया है, पुलिस ने वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

संबंधित समाचार