रामपुर: खून से सराबोर होते रिश्ते… भाई ने भाई की गोली मारकर की हत्या
ढकिया (रामपुर), अमृत विचार। घरेलू विवाद के चलते ढकिया के युवक को बरेली जिले में बुलाकर मंगलवार को सगे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नि ने मौके पर पहुंचकर हत्या करने वाले सगे देवर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट …
ढकिया (रामपुर), अमृत विचार। घरेलू विवाद के चलते ढकिया के युवक को बरेली जिले में बुलाकर मंगलवार को सगे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नि ने मौके पर पहुंचकर हत्या करने वाले सगे देवर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
ढकिया निवासी चालीस वर्षीय बाबू का अपने छोटे भाई शाने आलम से काफी दिनों से घरेलू बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते बाबू का छोटा भाई शाने आलम बरेली जिला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव खुर्द में अपनी ननिहाल के गांव में घर बनाकर रहने लगा था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाबू के फोन पर किसी रिश्तेदार का फोन आया और उन्होंने बाबू से तुरंत खुर्द आने को कहा।

फोन पर आई सूचना के अनुसार बाबू अपनी बाइक से खुर्द गांव जा पहुंचा। खुर्द में जब बाबू अपने भाई शाने आलम के घर पहुंचा तो घरेलू बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार विवाद के बढ़ने पर गुस्साए छोटे भाई शाने आलम ने अपने घर में ही बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी। घर से फरार हो गया। बाद में किसी रिश्तेदार ने ढकिया फोनकर बाबू की पत्नि फिरदोस को बाबू की शाने आलम द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सूचना दी।
बाबू की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तमाम परिजन दौड़कर बरेली जनपद के खुर्द गांव जा पहुंचे। जहां मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक बाबू की पत्नि फिरदोस ने देवर शाने आलम सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या कर दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की लिए तहरीर दी।पु लिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। मृतक की पत्नि फिरदोस व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
