बरेली: नेता ने पकड़ा गो तस्कर, दरोगा ने 50 हजार लेकर छोड़ा
बरेली, अमृत विचार। भाजयुमो महानगर टीम के पदाधिकारी ने कुछ दिनों पहले वध को ले जा रही गाय और तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद भी दरोगा ने कार्रवाई न कर तस्कर से 50 हजार रुपये ले लिए। अब तस्कर खुद ही चिल्लाकर बोल रहा है कि वह दरोगा को …
बरेली, अमृत विचार। भाजयुमो महानगर टीम के पदाधिकारी ने कुछ दिनों पहले वध को ले जा रही गाय और तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद भी दरोगा ने कार्रवाई न कर तस्कर से 50 हजार रुपये ले लिए। अब तस्कर खुद ही चिल्लाकर बोल रहा है कि वह दरोगा को 50 हजार रुपये देकर आया है।
आरोप है कि तस्कर ने गाय का कटान भी करवा दिया है। भाजयुमो पदाधिकारी ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की है। इस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
जोगी नवादा के रहने वाले भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी सूरज राठौर ने बताया कि 19 सितंबर की रात उन्होंने जोगी नवादा चौकी पर तैनात दरोगा को वध के लिए जा रही गाय पकड़वाई थी।
उसके साथ तस्कर भी था लेकिन पुलिस ने उसे वहां से भगवा दिया और बाद में वहीं गाय उसे सौंप दी। इसके बाद उस गाय का वध भी हो गया। अब तस्कर मोहल्ले में चीखता हुआ घूम रहा है कि उसने दरोगा को 50 हजार रुपये दिए। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता है।
