बरेली: ‘बाकरगंज मिनी प्लांट के काम में तेजी लाएं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाकरगंज डलावघर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बीस करोड़ रुपये से मिनी प्लांट लगाकर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद डलावघर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सथरापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट …

बरेली, अमृत विचार। बाकरगंज डलावघर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बीस करोड़ रुपये से मिनी प्लांट लगाकर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद डलावघर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सथरापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू होने से पहले नगर निगम बाकरगंज में मिनी प्लांट लगाने जा रहा है। अगले माह प्लांट पर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि प्लांट के बेस का जल्द भराव करा दिया जाएगा। कूड़े से निकल रहे पानी के निकास के लिए नाली निर्माण की व्यवस्था बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन प्लांट की निगरानी के लिए अवर अभियंता केके रस्तोगी को निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार