बरेली: डेंगू के छह तो मलेरिया के निकले 32 मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही मलेरिया डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 990 लोगों की जांच की गई। जिसमें 32 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई, जिनमें 15 मामले प्लाज्मोडियम वाईवैक्स, 17 मामले प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही मलेरिया डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 990 लोगों की जांच की गई। जिसमें 32 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई, जिनमें 15 मामले प्लाज्मोडियम वाईवैक्स, 17 मामले प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के निकले हैं। वहीं, डेंगू के छह मरीज निकलने से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट जारी किया गया है।

इनमें हुई डेंगू की पुष्टि
जिले में सोमवार को जहां एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नही हुई थी। वहीं, मंगलवार को डेंगू से ग्रसित 6 नये मरीज मिले हैं। जिनमें बिथरी चैनपुर के कलारी गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोर में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। लेबर कॉलोनी की बुजुर्ग महिला, इज्जतनगर के 28 वर्षीय युवक, हॉस्टल कैंपस के 21 वर्षीय युवक, नवाबगंज के मिर्जापुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक और खालीपुर गांव के 45 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।

50 दिन के बच्चे में मलेरिया की पुष्टि
मंगलवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 50 दिन के बच्चे में मलेरिया के प्लाज्मोडियम वाईवैक्स की पुष्टि हुई है। बच्चा वार्ड के स्टाफ के अनुसार शहर के जोगी नवादा निवासी शमीम बानो ने बताया कि 50 दिन पहले ही उनके यहां बेटे का जन्म हुआ था। पिछले एक सप्ताह से बच्चे को तेज बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया। जहां स्टाफ ने जांच कराई तो बच्चा मलेरिया से ग्रसित पाया गया है। वहीं वार्ड में आंवला निवासी एक तीन साल की बच्ची में भी जानलेवा फाल्सीपेरम की पुष्टि हुई है।

संबंधित समाचार