बाराबंकी: जफरुल इस्लाम बने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ महासचिव
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बा फतेहपुर के कर्मठ जुझारू एवं पार्टी को मजबूती देने वाले समर्पित कार्यकर्ता जफरुल इस्लाम को ब्लाक फतेहपुर का वरिष्ठ महासचिव मनोनीत किया गया। …
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बा फतेहपुर के कर्मठ जुझारू एवं पार्टी को मजबूती देने वाले समर्पित कार्यकर्ता जफरुल इस्लाम को ब्लाक फतेहपुर का वरिष्ठ महासचिव मनोनीत किया गया। जिससे क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।
समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार को बढ़ावा देते हुए कस्बा फतेहपुर निवासी जफरुल इस्लाम उर्फ पप्पू को ब्लाक फतेहपुर का वरिष्ठ महासचिव मनोनीत किया गया है। विगत कई वर्षों से जफरु इस्लाम पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। साफ सुथरी छवि व व्यवहार कुशलता से सभी वर्गो में काफी पकड़ है। कस्बे के शहनाई मैरिज लान मे आयोजित सेक्टर प्रभारी/बूथ अध्यक्षों की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद व पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई की संस्तुति से मनोनीत जफरुल इस्लाम को सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सपा नगर अध्यक्ष नसीम गुड्डू ने कहा कि इनकी निष्ठा एवं कर्मठता को देखते हुए ये कठिन जिम्मेदारी सौंपी है।
