अमरोहा में सीएम योगी बोले, भाजपा के राज में बहन बेटियां सुरक्षित, नौजावानों को मिला रोजगार
अमरोहा,अमृत विचार। अमरोहा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी बुधवार को 433 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज …
अमरोहा,अमृत विचार। अमरोहा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी बुधवार को 433 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज चल रहा है। प्रदेश में दंगा करने वालों की खेर नहीं है। प्रदेश की संपत्ति का नुकसान करने वाले दंगाइयों की सात पीढ़ियां भुगतान करते-करते थक जाएंगी। उन्होंने कहा कि अमरोहा की ढोलक ने जिले को अलग पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बहन बेटियों को घर से निकलने में डर बना रहता था। लेकिन, भाजपा सरकार में जब से कानून का राज आया है, तब से गुंडे जेल के अंदर है और बहन बेटियां सुरक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण भी हो गया। भाजपा जो चुनाव से पहले वादे करती है, उसे पूरा ही करती है। सरकार ने 4.5 युवाओं को रोजगार दिया है। कहा कि अब से 6 महीने बहुत महत्वपूर्ण है। 2022 ने कही भी चुकने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 433 करोड़ की परियोजनाओं का गिफ्ट आज अमरोहा को एक साथ मिल रहा है। मैं विकास के पुनीत कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ आप सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। पिछली सरकार में आप के जिले की चिंता नहीं होती थी। उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं था, वहां पर मैं और मेरा विकास था। जिले के लिए कोई योजना आती थी, तो बंदरबांट होने लगता था। जनता तक योजना पहुंचती ही नहीं थी।
पहले कहा जाता था, जहां से गड्ढे शुरु हो, समझो उत्तर प्रदेश आ गया। जहां से अंधेरा प्रारंभ हो, समझो उत्तर प्रदेश आ गया। आज उत्तर प्रदेश ने इन सारे मिथक को तोड़ा है। फोर लेन के साथ गांवों में बेहतर सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। आज साढ़े चार साल पूरे हो गए, एक भी दंगा नहीं हुआ। हमने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दंगा करोगे तो सात पीढ़ियां जुर्माना भरते-भरते बिक जाएंगी। यूपी की पहचान भ्रष्टाचार से युक्त प्रदेश के तौर पर होती थी। हमारी सरकार में जितने लोगों को नौकरी मिली है, किसी को भी एक रुपए की रिश्वत नहीं देनी पड़ी। सभी को योग्यता के आधार पर नौकरी मिली।
सीएम ने कहा कि कोरोना काल में विपक्ष के लोग ट्वीटर पर उपदेश दे रहे थे। इनमें से कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। केवल सरकार, हेल्थ वर्कर, स्वयंसेवी संगठन और बीजेपी कार्यकर्ता मैदान में डटे थे। विपक्ष के लोग जनता के बीच से गायब थे। कोरोना कालखंड में जनधन खातों में सरकार पैसा भेज रही थी। वृद्ध और निराश्रित महिलाओं को पेंशन खाते में देने का काम सरकार कर रही थी। किसान भाइयों को समय से किसान सम्मान निधि देने और गरीब को मुफ्त राशन देने का काम बीजेपी सरकार ने किया है।
चेतन चौहान को भी किया याद
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. चेतन चौहान ने भी अमरोहा को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का काम किया है। यहां के लोगों ने चेतन चौहान को सच्ची श्रद्धाजंलि देते हुए उप चुनाव में संगीता चौहान को भारी मतों से विजयी बनाकर दी। उन्होंने हमेशा जिले के विकास के लिए बात कही। प्रदेश में एक भी चीनी मिल बंद नहीं की गई ओर चालू किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों की बढ़ी जिम्मेदारी
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों की जिम्मेदारी बढ़ी है। इनको सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। सभी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य शासन की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहें। जिससे जनपद में सुख व समृद्धि के मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। कहा कि अन्य प्रदेशों में चीनी मिलों को बन्द व वेंचने का कार्य किया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने कोरोना जैसो महामारी के बावजूद भी चीनी मिलों को चालू रखा है। उन्होनें कहा कि वर्ष 2017 से अब तक किसानों के साढ़े चार वर्ष में 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपये का गन्ने का भुगतान किया गया है। गन्ना मूल्य को बढ़ाने के लिये उच्चाधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी के निर्णय के बाद गन्न मूल्य की वृद्धि की जायेगी। किसानों का हर क्षेत्र में लाभान्वित करने के लिये सरकार गम्भीर है। यदि प्रदेश के किसान के चेहरे पर मुस्कान होगी तो प्रदेश अवश्य ही खुशहाल होगा। केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के लिये प्रत्येक तरह से प्रतिबद्ध है। 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज सरकार द्वारा माफ किया गया है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये वार्षिक किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से खाते मे भेजी जा रही है।
गांवों में मिलेंगी बैंक सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना कर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कम्प्यूटर सहायक की भर्ती कर बैंकिग सुविधाओं का लाभ अन्य योजनाओं के फीडिंग का कार्य ग्राम स्तर पर किया जायेगा। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए शहर भागने की जरूरत नहीं है। सब कुछ सचिवालय में मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद अमरोहा पर्यटन एवं विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में रोज नए कीर्तिमान बन रहे है। यूपी में सुरक्षा का माहौल है।
ढिल्लों ने रखी विश्वविद्यालय की मांग
विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने मुख्यमंत्री से मुरादाबाद में एक सरकारी विश्वविद्यालय की मांग भी रखी। एमएलसी ने बताया कि मुरादाबाद में बहुत पहले से सरकारी विश्वविद्यालय की मांग चल रही है।
यह लोग रहे मौजूद
पूर्व सांसद चौधरी कवंर सिंह तंवर, देवेंद्र नागपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, विधान परिषद सदस्य डा. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक डॉ. महेंद्र सिंह खड़गवंशी, राजीव तरारा, संगीता चौहान, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता, पालिका अध्यक्ष शशि जैन, मयंक अग्रवाल, ओएसडी मुख्यमंत्री अभिषेक कौशिक, जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक, जिला मंत्री पूरन सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी, भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह मल्लू, नवजोत सिंह राणा, राकेश वर्मा, निखिल जैन, प्रेम सिंह सैनी,शुभम जलान, ब्लाक प्रमुख सरदार गुरेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, कुंवरपाल सिंह खड़गवंशी, गौरव चौहान, कृष्ण कुमार,चंद्रभान भाटी, मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार, डीआईजी शलभ माथुर, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ल,सूचना अधिकारी सुभाषचंद्र सहित अन्य गणमान्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
