बरेली: पुलिस ने 50 लाख की स्मैक के साथ छह और आरोपियों को किया गिरफ्तार, पडेरा गांव के प्रधान से संपर्क
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर प्रधान के छह और साथियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इसमें से तीन तस्करों के प्रधान के साथ सीधे संपर्क बताए जा रहे है। बाकी के तीन तस्कर स्मैक बेचने में उनकी मदद करते थे। सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने सभी छह तस्करों को 480 ग्राम …
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर प्रधान के छह और साथियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इसमें से तीन तस्करों के प्रधान के साथ सीधे संपर्क बताए जा रहे है। बाकी के तीन तस्कर स्मैक बेचने में उनकी मदद करते थे। सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने सभी छह तस्करों को 480 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत मार्केट में करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने इनके पास से करीब 23730 रुपये नकद, सात मोबाइल, दो कार, तीन बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की है। वहीं, फरीदपुर के भूरे खां का एक तस्कर मौके से फरार हो गया।
तस्कर प्रधान से स्मैक लेकर बेचा करते थे
दरअसल, बीते करीब एक माह पहले पडेरा गांव का प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे करीब 20 लाख रुपये की स्मैक के साथ फतेहगंज पुलिस ने धर दबोचा था। इसके बाद जब उसकी कांटेक्ट खंगाले गए तो और भी लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। इसी बीच पुलिस ने स्मैक तस्कर प्रधान की प्रॉपर्टी भी खंगालनी शुरू कर दी। पता चला कि प्रधान करोड़ों का मालिक है। पुलिस की माने तो इन छह तस्करों में तीन तस्करों के प्रधान से सीधे संपर्क थे बाकी के तीन लोग उनकी साथ में रहा करते थे।
इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदपुर पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरीदपुर के ऊंचा मोहल्ला निवासी वहार अली, नबाज अली, और कासिम को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ तस्कर प्रधान छोटे के गांव पडेरा से मर्शीद अली, अतहर अली और फरीदपुर के बेहरा गांव से रहमत अली को गिरफ्तार किया है। सभी स्मैक के मामले में पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके और भी संपर्क खोजे जा रहे है।
यह भी झारखंड से लाते थे स्मैक
पुलिस के मुताबिक जिस तरह से झारखंड से अफीम लाकर धंधा चला रहा था। ठीक उसी तरह से यह लोग भी झारखंड से स्मैक का कारोबार किया करते थे। जब पुलिस को सूचना मिली तो सभी को धर दबोचा। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि अभी इन लोगों के और भी संपर्क खोजे जा रहे है। पकड़े गए छह लोगों में दो लोग पहले से वांटेड थे।
यह भी पढ़े-
