बरेली: मदीना में खोले गए सिनेमाघर बंद करे सऊदी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सऊदी अरब सरकार के मदीना में सिनेमा हॉल खोले जाने पर तंजीम उलमा-ए-इस्लाम ने ऐतराज जताया है। चेतावनी देते हुए कहा कि इन सिनेमाघरों को फौरी तौर से बंद किया जाना चाहिए नहीं तो मुसलमान सऊदी अरब सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन करेंगे। प्रेस कान्फ्रेंस में तंजीम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी …

बरेली, अमृत विचार। सऊदी अरब सरकार के मदीना में सिनेमा हॉल खोले जाने पर तंजीम उलमा-ए-इस्लाम ने ऐतराज जताया है। चेतावनी देते हुए कहा कि इन सिनेमाघरों को फौरी तौर से बंद किया जाना चाहिए नहीं तो मुसलमान सऊदी अरब सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन करेंगे। प्रेस कान्फ्रेंस में तंजीम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम के पवित्र शहर मक्का और मदीना की पवित्रता को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

सिनेमाघर खोलकर सऊदी हुकूमत इस्लाम को बदनाम कर रही है। मक्का में खुदा का घर है और मदीना में पैगंबरे इस्लाम। लिहाजा दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं का वहां की सरकार को ध्यान रखना चाहिए। खानकाहे कादरीया रहमानिया चनहटा बरेली के गद्दीनशीन मौलाना सूफी अब्दुर रहमान कादरी ने कहा कि इस्लाम में कुरान और हदीस ने मुस्लिम समाज को बुराइयों से बचाने का फरमान जारी किया है। गाना-बजाना, तमाशा और बुरी चीजों को सऊदी हुकूमत खत्म करने के बजाय बढ़ावा दे रही हैं।

खानकाहे जाहगिरीया सदर कैंट बरेली के गद्दीनशीन सूफी पीर मुहम्मद हनीफ लियाकती ने भी इस फैसले का विरोध किया। इस दौरान 23 सितंबर को सऊदी अरब सरकार के स्थापना दिवस पर देश भर के मुसलमानों से मदीना में सिनेमाघरों को बंद कराने के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन का आह्वान किया गया।

संबंधित समाचार