बरेली: बारिश और हवा में गिरे बिजली के पोल, जेई हड़ताल पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जेई संगठन सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय पर उपवास पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। पहले दिन जेई संगठन ने सीयूजी नंबर बंद कर सभी काम को बंद कर वहाटसप ग्रुप छोड़ दिए थे। जिसके चलते मंगलवार को शहर में …

बरेली, अमृत विचार। पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जेई संगठन सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय पर उपवास पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। पहले दिन जेई संगठन ने सीयूजी नंबर बंद कर सभी काम को बंद कर वहाटसप ग्रुप छोड़ दिए थे। जिसके चलते मंगलवार को शहर में बिजली के फाल्ट से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

अब बुधवार को तेज हवा के बाद हुई बारिश से शहर में कई जगह बिजली के पोल टूटकर गिर जाने से संकट पैदा हो गया। उपभोक्ताओं ने फाल्ट की जानकारी देने के लिए जब संबधित क्षेत्र के जेई को फोन किया तो उनका नंबर बंद होने से उन्हे निराशा हाथ लगी। किसी तरह से संविदा कर्मचारियों ने फाल्ट को खोजकर उन्हे ठीक किया। लेकिन अब गुरूवार से संविदा कर्मचारियों ने भी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर मनमानी का अरोप लगाते हुए मंगलवार से मंडल भर के जूनियर इंजीनियर अपने सीयूजी नंबर बंद कर मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर दो दिन के सामूहिक उपवास पर बैठे हैं। इस दौरान न उन्होंने आम लोगों की शिकायतें सुनीं न अफसरों के निर्देश।

उपवास के दौरान बुधवार को तेज बारिश के बाद उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा। बुधवार की दोपहर में अचानक आई बारिश के कारण जगह-जगह हुए फाल्ट ठीक नहीं हो पाए जिस वजह से लोगों को बिजली सप्लाई की समस्या से जूझना पड़ा। सुरेश शर्मा नगर चौराहा से बनखंडी नाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर बिजली के पोल गिरने से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इसके अलावा किला और कुतुबखाना समेत सुभाषनगर और उपकेन्द्र पर लोकल फाल्ट होने से शहर में बिजली का संकट गहरा गया।

जेई संगठन का कहना है कि उनकी जायज मांगें नहीं सुनी जा रही। ध्यानाकर्षण आंदोलन शुरू हुए दो सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अब तक मांगों पर बात आगे नहीं बढ़ी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों का निस्तारण न हुआ तो 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।

इधर बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के शाखा सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि आंदोलन के लिए ज्ञापन दिया गया है। मांगे न पूरी होने पर 4 अक्टूबर से आंदोलन शुरू होगा। वहीं संविदा कर्मचारी भी गुरूवार से हड़ताल पर जाने की बात कह रहे हैं।

बारिश की वजह से कुछ जगह दिक्कत हुई थी। लेकिन कर्मचारियों को मौके पर भेजकर उसे ठीक करा दिया गया था। हमारा पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मुहैया कराई जाए। -विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता शहरी क्षेत्र

संबंधित समाचार