निशानेबाजी में मेडल जीत रहे बरेली के खिलाड़ी
बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल के बाद अब खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। निशानेबाजी में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। 13 वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप सीरीज में भाग लेने के बाद खिलाड़ी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के बड़ी लगन से तैयारी कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी निजी शूटिंग अकादमी में तो …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल के बाद अब खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। निशानेबाजी में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। 13 वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप सीरीज में भाग लेने के बाद खिलाड़ी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के बड़ी लगन से तैयारी कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी निजी शूटिंग अकादमी में तो कुछ खिलाड़ी रायफल क्लब बरेली की शूटिंग रेंज में तैयारी कर रहें हैं।
रायफल क्लब में शूटर और कोच आदेश कुमार दीक्षित खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग दे रहे हैं। उनका मानना हैं कि अगर खिलाड़ी अच्छा प्रर्दशन करेगा तो हमारा भी नाम होगा। वह बताते हैं कि रायफल क्लब में 25 खिलाड़ी निशानेबाजी का अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं। उन्होनें बताया कि इसमें कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो एक दिन देश का प्रतिनिधत्व करेंगे।
महंगा खेल होने के कारण सभी लोग निशानेबाजी नहीं कर पाते
निशोनबाजी महंगा खेल है। जिसमें एअर रायफल की कीमत 3.40 लाख है। इसकी किट भी महंगी है। शूटिंग से संबधित आदि उपकरण काफी मंहगे होते हैं इसलिए सभी लोग इसका अभ्यास नहीं कर पाते हैं।
बरेली की रहने वाली रिया रायफल क्लब में अभ्यास कर रही हैं। उन्होनें बताया कि 2019 में मात्र 36 दिन अभ्यास करने के बाद 10 मीटर 22 बोर रायफल में नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिल चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित भी कर चुके हैं। नॉर्थ जोन जयपुर शूटिंग चैंपियनशिप में भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। 2021 प्री स्टेट शूटिंग चैपियंनशिप में अच्छा प्रर्दशन करने के बाद यूपी स्टेट शूटिंग चैपियनशिप के लिए चयन हुआ है। उसकी तैयारी अच्छे तरह से कर रही हूं।
मुरादाबाद की रहने वाली नेहा बरेली में रहकर राइजिंग अकादमी में अभ्यास कर रही हैं और छोटे खिलाड़ियों को अभ्यास भी करा रही हैं। उन्होंने 7वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2017 में 25 मीटर 0.22 स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर वूमेन ए में 7 वीं रैंक प्राप्त की थी। 41वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2019 में 25मीटर 0.22 स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर वूमेन में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्हें 13वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2021 में 25 मीटर स्पोर्टस पिस्टल वूमेन सिल्वर मेडल एवं व्यक्तिगत स्पर्धा में बरेली टीम को गोल्ड मेडल मिला है। उन्हें राज्यपाल से सम्मान भी मिल चुका है।
यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 26 सिंतबर को लखनऊ में आयोजित हो रही है। उसी प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं। -आदेश कुमार दीक्षित, शूटर एवं कोच
