बरेली: रात होते ही तमंचे लहराकर करते हैं फायिरंग
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के फरीदापुर गांव में युवक अवैध असलह लहराकर आतंक मचा रहे हैं। युवक बात-बात पर फायरिंग कर देते हैं। गांव के लोगों का कहना है यह लोग खुद ही असलाह फैक्ट्री चलाते हैं। वह इतने बेखौफ हैं कि वह खुद ही अपनी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के फरीदापुर गांव में युवक अवैध असलह लहराकर आतंक मचा रहे हैं। युवक बात-बात पर फायरिंग कर देते हैं। गांव के लोगों का कहना है यह लोग खुद ही असलाह फैक्ट्री चलाते हैं। वह इतने बेखौफ हैं कि वह खुद ही अपनी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
फरीदापुर गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव के तमाम लड़के असलाह फैक्ट्री चलाते हैं। वह लोग असलाह बेचने के साथ साथ उसे खुद भी इस्तेमाल करते हैं। उनका आरोप है कि देर रात आरोपी कमर में तमंचे ठूसकर गांव में खुराफात करते हैं। कभी भी गांव में बड़ी वारदात हो सकती है। लोगों ने एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए उसे मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी भेजा है।
साथ ही युवकों की वीडियो और फोटो भी डाली हैं। वीडियो में सभी युवक हाथों में डंडे और तमंचे लेकर घूमते नजर आ रहे हैं। वह गांव में चीखते घूमते हैं कि उनके पुलिस से अच्छे संबंध हैं। एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
