बरेली: भाजपा को सबक, पूर्व सैनिकों को दिलाएंगे सम्मान- मेजर आशीष
बरेली, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी एवं भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेजर आशीष चतुर्वेदी बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने इं. अनीस अहमद के आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में दावेदारों की रणनीति परखने आए हैं। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय …
बरेली, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी एवं भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेजर आशीष चतुर्वेदी बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने इं. अनीस अहमद के आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में दावेदारों की रणनीति परखने आए हैं। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेख यादव को देंगे।
उन्होंने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा इनकी जनविरोधी नीतियों से त्रस्त दूसरे दलों को छोड़कर लोग लगातार सपा में शामिल हो रहे हैं। निश्चित ही 2022 में सपा की सरकार बनना तय है। पूर्व सैनिकों से जुड़े सवाल पर कहा कि भाजपा शासनकाल में उनकी सुविधाओं में बेहत कटौती हुई है।
सपा सरकार आने पर पूर्व सैनिकों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इं.अनीस अहमद ने कहा उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। सपा सरकार में हुए अधूरे कामों को पूरा कर जनप्रतिनिधि वाहवाही लूट रहे हैं।
इसके बाद वह पीलीभीत रोड स्थित एक बारात घर में आयोजित सपा के सदयस्ता कार्यक्रम में पहुंचे और बसपा समेत अन्य दलों के कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। जितेंद्र पाल, पप्पू राणा, रामसेवक, अभिषेक, राहुल, अक्षय आदि ने सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, शारिक सलमानी, कदीर अहमद, आदेश यादव, ब्रह्मस्वरूप सागर, पवन सक्सेना, खालिद खान आदि मैजूद रहे।
