बरेली: अवंतीबाई में परास्नातक में प्रवेश शुरू
बरेली, अमृत विचार। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 सितंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। छात्राओं को 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदनों की हार्डकॉपी महाविद्यालय में जमा करनी होगी। महाविद्यालय के द्वारा 5 अक्टूबर को पहली मेरिट जारी की जाएगी। बता दें कि एमजेपी रुहेलखंड …
बरेली, अमृत विचार। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 सितंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। छात्राओं को 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदनों की हार्डकॉपी महाविद्यालय में जमा करनी होगी। महाविद्यालय के द्वारा 5 अक्टूबर को पहली मेरिट जारी की जाएगी।
बता दें कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों में परास्नातक में प्रवेश के संबंध में मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए। उसके बाद से महाविद्यालयों में प्रवेश शुरू हो गए हैं। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार एमए गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, संगीत और एमएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
छात्राएं निर्धारित दिनांक में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हार्डकॉपी जमा कर सकती हैं। पहली मेरिट के प्रवेश पूरे होने के बाद दूसरी मेरिट 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे और तीसरी मेरिट 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी।
