आज का राशिफल | 23 सितंबर, 2021
मेष राशि आज पहले की गई मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। वृष राशि आज दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले …
मेष राशि
आज पहले की गई मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।
वृष राशि
आज दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले दिया गया उधार आपको मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। पुराने उधार को चुकाने में मुश्किलें आएंगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है।
मिथुन राशि
आज अपनी जीवनशैली में आप सुधार कर सकते हैं। जॉब में बदलाव करने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप समय बितायेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा।
कर्क राशि
आज परिवार जनों के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है।
सिंह राशि
आज घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटकने के योग बन रहे हैं। आय के अवसर कम हो सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें। छात्र अपने करियर को लेकर परेशान होंगे।
कन्या राशि
आज बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। इंजीनियंरिंग विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। चोट-चपेट लगने की संभावना है। इसीलिए आपको सावधानी रखनी चाहिए।
तुला राशि
आज मन में उमंग-उत्साह की भावना रहेगी। धन के नये स्तोत्र प्राप्त होंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को यश प्राप्त होगा। लेखकों और पत्रकारों को सम्मान मिल सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।
वृश्चिक राशि
आज आप काफी शान्त मूड में रहेंगे। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। विचारशील लोगों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी।
धनु राशि
आज आपके विचारों की सराहना हो सकती है। कारोबार में परेशानी होने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आपका मन परेशान होगा। सर्दी और एलर्जी के कारण आपको कठिनाई होगी। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं।
मकर राशि
आज बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। व्यापार में आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें।
कुंभ राशि
आज नई नौकरी में आ रही कठिनाई दूर होगी। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये बहुत अच्छा दिन है। काम को लेकर आप व्यावहारिक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है। बढ़ते खर्चों को कम करने में सफल होंगे।
मीन राशि
आज का दिन सहयोगी आपकी हर काम में सहायता करेंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बहसबाजी न करें वरना आपको कठिनाई होगी। लवमेट्स के साथ लंच करने जा सकते हैं। कुछ लोग आपसे धन उधार मांग सकते हैं।
