सीतापुर: सराफा कारोबारी की दुकान से ठगों ने उड़ाए ढाई लाख के जेवरात
सीतापुर। जेवर खरीदने के नाम पर सराफा की दुकान पर पहुंचे दो ठगों ने पानी मांगकर दुकान स्वामी की पत्नी को घर भेज दिया और उसके दुकानदार पति को बातों में बहला कर करीब ढाई लाख का जेवर चुरी कर लिया। जेवर चुराने के बाद दोनों दुकान से गायब हो गए। इसके बाद दुकानदार ने …
सीतापुर। जेवर खरीदने के नाम पर सराफा की दुकान पर पहुंचे दो ठगों ने पानी मांगकर दुकान स्वामी की पत्नी को घर भेज दिया और उसके दुकानदार पति को बातों में बहला कर करीब ढाई लाख का जेवर चुरी कर लिया। जेवर चुराने के बाद दोनों दुकान से गायब हो गए। इसके बाद दुकानदार ने जेवर चेक किया तो उसे घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सूचना मिलता ही जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही पड़ोस में स्थित पुलिस पिकेट से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बता दें, तालगांव कोतवाली इलाके के मेहंदी पुरवा निवासी अनंत राम रस्तोगी की उनके घर में ही सड़क किनारे सर्राफ की दुकान है। बुधवार को उनकी दुकान पर ग्राहक बन कर दो लोग आए और जेवर खरीदने की बात करने लगे। उन लोगों ने दुकान स्वामी से पानी पीने के लिए मांगा तो दुकानदार ने पत्नी से पानी लाने को कहा। इस पर उनकी पत्नी पानी लेने चली गई। तभी दोनों अज्ञात लोगों ने बड़ी सफाई से लगभग ढाई लाख का जेवर चुरा लिए। दुकान स्वामी ने अपना सामान चेक किया तब पता चला कि लगभग ढाई लाख से ऊपर का सामान दुकान से गायब है। जिसके बाद अनंत राम ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पिकेट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है।
