मिर्जापुर: दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट कर उतारा मौत के घाट
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अन्तर्गत ददरा बाजार में दो बजे एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी युवक भागते हुए नजदीक के एक मकान में घूस गया जहां सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुई भीड़ ने उसे पीटकर मौत के घाट उतार दिया। …
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अन्तर्गत ददरा बाजार में दो बजे एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी युवक भागते हुए नजदीक के एक मकान में घूस गया जहां सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुई भीड़ ने उसे पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आस पास के थाने की पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को दो बजे के लगभग मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अन्तर्गत ददरा बाजार के 25 साल के निवासी सत्यम सिंह को उसके घर के सामने 25 साल के डंकू उर्फ ऋषभ पाण्डेय निवासी करौंदा, थाना मड़िहान द्वारा गोली मार दी गई।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल सत्यम पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक के मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गोली मार कर भाग रहे युवक को आक्रोशित भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल आरोपी को भीड़ से बाहर निकालते हुए घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर घायल आरोपी को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस द्वारा दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर आवागमन कई घंटे बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही जनपद के आला अधिकारियों द्वारा ब्लू को नियंत्रित कर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया। घटना की गंभीरता को लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल रामकृष्ण पांडेय, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार,अपर जिलाधिकारी शिवप्रसाद शुक्ल, उपजिलाधिकारी मड़िहान जंग बहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी मड़िहान अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी नगर सहित जनपद के कई थानों की पुलिस एवं पीएसी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका एवं मुआयना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारियों द्वारा ददरा बाजार में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
