रायबरेली: दो समुदायों में हुई तनातनी, पुलिस ने किया रूट मार्च
रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव पाहो में शव यात्रा ले जाने के दौरान दो समुदायों में मारपीट होने और छह लोगों के घायल हो जाने से तनाव की स्थिति बन गई। मामले में हिंदूवादी संगठन भी कूद गए, ऐसे में कानून व्यवस्था के मद्देनजर रात को सीओ और एसडीएम लालगंज ने दौरा किया और पुलिस …
रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव पाहो में शव यात्रा ले जाने के दौरान दो समुदायों में मारपीट होने और छह लोगों के घायल हो जाने से तनाव की स्थिति बन गई। मामले में हिंदूवादी संगठन भी कूद गए, ऐसे में कानून व्यवस्था के मद्देनजर रात को सीओ और एसडीएम लालगंज ने दौरा किया और पुलिस के साथ रूट मार्च किया।
पाहो में मारपीट के मामले से दो समुदायों के बीच तनातनी बढ़ गई। वहीं हिंदू संगठनों ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया । गांव में पीएसी लगा दी गई । देर रात सीओ और एसडीएम लालगंज ने खीरों में रूट मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की तो साथ ही पुलिस को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।
