Kenya: लेक विक्टोरिया में एक नौका पलटने से सात लोगों की मौत
नैरोबी। लेक विक्टोरिया में एक नौका के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई। केन्या के एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। होमा बे काउंटी के आयुक्त मूसा लिलान ने बताया कि लेक से मंगलवार को सात शव निकाले गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि चार लोग …
नैरोबी। लेक विक्टोरिया में एक नौका के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई। केन्या के एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। होमा बे काउंटी के आयुक्त मूसा लिलान ने बताया कि लेक से मंगलवार को सात शव निकाले गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि चार लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय नौका पर 19 यात्री सवार थे। हादसा तट से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ। काउंटी के आयुक्त ने बताया कि नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सामान भी अधिक था। वहीं, नौका चलाने वाले फलिक्स ओमा का कहना है कि हादसा खराब मौसम के कारण हुआ।
