प्याज खरीदने के नाम पर आढ़ती को लगाया 12.60 लाख का चूना, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्याज खरीद को लेकर आढ़ती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आढ़ती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलिक कालोनी निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बगवाड़ा मंडी में सतनाम सिंह बलवंत सिंह नाम से फर्म है। इसमें …

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्याज खरीद को लेकर आढ़ती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आढ़ती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मलिक कालोनी निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बगवाड़ा मंडी में सतनाम सिंह बलवंत सिंह नाम से फर्म है। इसमें वह फल व सब्जी का व्यापार करते है। बताया कि उनकी दुकान पर दो व्यक्ति आये और कहा कि मंडी की एक दुकान में संचालित गोवर्धन इंटरप्राइजेज का मालिक बताया। उक्त लोगों ने कहा कि वे उससे प्याज खरीदना चाहते है। इसके बाद उन्होंने 12,59,354 रुपए का प्याज खरीदकर 55 हजार हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

शेष रकम का फर्म के लेटर हेड पर एग्रीमेंट कराते हुए 15 जून 2020 को पेमेन्ट देने का वायदा किया था। निर्धारित तिथि पर जब वह उनसे रुपए मांगने गया तो वह लोग गालीगलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके बाद पीड़ित दोबारा 13 सितंबर 2021 को उनसे रुपए मांगने गया तो वह उन्होने व उनके दो अन्य साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित को कुछ लोगों ने बीच बचाव कर बचाया। मामले में पुलिस ने शिव कुमार नारंग, सुनील कुमार नारंग, फईम खान व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

संबंधित समाचार