लखीमपुर खीरी: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा दस की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक छात्रा के घर न पहुचने पर परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना बताई पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना फूलबेहड़ के अंदेश नगर (ताहिरपुर) निवासी …

लखीमपुर खीरी। घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा दस की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक छात्रा के घर न पहुचने पर परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना बताई पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना फूलबेहड़ के अंदेश नगर (ताहिरपुर) निवासी आराध्या भट (16) पुत्री स्व0 हरि प्रसाद भट 22 सितम्बर (बुधवार) को सुबह साढ़े आठ बजे घर से हरीमाया इंटरनेशनल स्कूल के लिए निकली थी।

वह कक्षा 10 की छात्रा है। स्कूल में छुट्टी होने के बाद तीन बजे तक वह घर नही पहुँची तो परिजनों ने स्कूल में जाकर पता किया तो स्कूल प्रबंधक ने सीसीटीवी के जरिये पता खंगाला तो पता चला कि वो बुधवार को छात्रा स्कूल पहुँची ही नही। शाम तक रिस्तेदारी व इधर उधर कई जगहों पर काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका।

बुधवार शाम को छात्रा की माँ ने सुंदरवल चौकी पहुँचकर तहरीर देकर बताया कि खीरी थाना क्षेत्र के अमृतापुर में उनकी राजेश शुक्ला के वहां दूर की रिस्तेदारी है। जिनकी बेटी आराधना शुक्ला मेरी पुत्री को बहलाफुसला कर ले गई है बस ड्राइवर विवेक द्वारा लखनऊ कैसरबाग बस अड्डे तक बेटी को छोड़े जाने की जानकारी हुई है आगे कहां गई है कुछ पता नही है।

पुलिस ने अराधना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। और छात्रा की तलाश के लिए एसपी विजय ढुल ने सुंदरवल चौकी प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया है। जो कि लखनऊ के विभिन्न जगह में तलाश में लगी हुई है। छात्रा की माँ मीना देवी ने बताया कि छात्रा आराध्या चार भाई बहनो में सबसे छोटी है। किसी के घर में भी आना जाना नही था। न तो किसी से कोई दुश्मनी ही थी। बेटी के गायब होने से तरह तरह के सवाल दिमाग में आ रहे है कि बेटी के साथ कहीं कोई अनहोनी न हो जाये।

परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और लापता छात्रा की तलाश में एक टीम लखनऊ भेजी गई है। जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। -अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक

संबंधित समाचार