मुरादाबाद: संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आकर मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। एचटी लाइन पर काम करते समय संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई ने दो बिजलीकर्मियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव मिलक बूजपुर आशा निवासी मोहम्मद आदिल ने बताया कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। एचटी लाइन पर काम करते समय संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई ने दो बिजलीकर्मियों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव मिलक बूजपुर आशा निवासी मोहम्मद आदिल ने बताया कि उसके चाचा 45 वर्षीय बरकत अली बिजली विभाग में संविदा कर्मी थे। वर्तमान में वह दलपतपुर उप बिजलीघर पर लाइनमैन थे। गुरुवार को वह कटघर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर माफी में लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गए थे। उन्होंने बिजलीघर में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से फोन पर ही शटडाउन लिया और तार काटने के लिए खंभे पर चढ़ गए।
काम करके नीचे उतरने से पहले ही बिजलीघर में तैनात कर्मचारी ने लाइन चालू कर दी। इससे बरकत अली एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर विद्युत पोल से नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों बरकत अली को तत्काल फैज गंज स्थित डॉ. एसटी हसन के यहां ले गए। मगर तब तक बरकत अली की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्हें कॉसमास ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
कटघर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई मोहब्बे ने पुलिस को जेई सचिन मौर्य और सप्लाई मैन नजर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने इस घटना के लिए दोनों कर्मचारियों समेत उस समय ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मियों को भी जिम्मेदारी ठहराया गया है।
