रामपुर: बारिश में बीच चौराहे पर प्रेमी युगल का आलिंगन, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रिमझिम बारिश के बीच बुधवार की दोपहर प्रेमी युगल डीएम आवास के निकट आंबेडकर पार्क के सामने आए और आलिंगन का शीन क्रीएट करने लगे। करीब 15 मिनट तक वह साइट और लोकेशन तलाशते रहे। बाद में उनके साथ दो बाइकों पर आए पांच लोगों ने प्रेमी युगल का वीडियो बनाया और …

रामपुर, अमृत विचार। रिमझिम बारिश के बीच बुधवार की दोपहर प्रेमी युगल डीएम आवास के निकट आंबेडकर पार्क के सामने आए और आलिंगन का शीन क्रीएट करने लगे। करीब 15 मिनट तक वह साइट और लोकेशन तलाशते रहे। बाद में उनके साथ दो बाइकों पर आए पांच लोगों ने प्रेमी युगल का वीडियो बनाया और चले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे का है। अचानक जैसे ही झमाझम बारिश शुरू हुई तभी डीएम आवास के पास और आंबेडकर पार्क के सामने हाईवे चौराहे के पास दो बाइकों पर सवार पांच लोग आकर रुके। इनमें एक युवती भी थी। जैसे ही बारिश तेज हुई इन पांचों में से एक प्रेमी युगल बीच चौराहे पर पहुंच गया और आलिंगन का शीन क्रीएट करने लगा। जबकि उनके साथ आए युवक वीडियो बनाने में जुट गए। करीब 15 मिनट तक उन्होंने वीडियो बनाया।

इसके बाद अपनी बाइकों पर सवार होकर मुरादाबाद की तरफ चले गए। पार्क के सामने पेट्रोल पंप पर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो झमाझम बारिश के बीच इन लोगों ने वीडियो बनाने के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से अनुमति भी ली थी। पुलिस के अनुमति देने के बाद ही उन्होंने फिल्मी स्टाइल में आलिंगन का शॉट क्रीएट किया।

इस सीन को देखने के लिए कुछ देर तक लोग वहीं आसपास रुक गए। लोग कह रहे हैं कि यदि बारिश नहीं होती तो वहां भीड़ लग जाती। इसी दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 16 सेकेंड के इस वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह प्रेमी युगल कहां के हैं और उनका बीच चौराहे पर सीन क्रीएट करने का क्या मकसद है।

लोकल एलबम को शॉट लेने की चर्चा
कुछ लोगों ने बताया कि कुछ युवकों ने लोकल एलबम तैयार की है। इसी के लिए शॉट क्रीएट किया गया है। हालांकि अधिकृत तौर पर इसके बारे में अभी किसी ने जानकारी नहीं दी है। छोटे शहर में इस तरह के शीन के वीडियो का वायरल होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार