IND-W vs AUS-W: आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले सौंपी बल्लेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैकॉय, आस्ट्रेलिया। आस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। भारत ने पहले मैच में नौ विकेट से करारी हार झेलनी वाली अपनी टीम में एक बदलाव किया है। उसने स्नेह राणा की जगह राजेश्वरी गायकवाड़ को …

मैकॉय, आस्ट्रेलिया। आस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। भारत ने पहले मैच में नौ विकेट से करारी हार झेलनी वाली अपनी टीम में एक बदलाव किया है। उसने स्नेह राणा की जगह राजेश्वरी गायकवाड़ को अंतिम एकादश में रखा है।

आस्ट्रेलिया को अपनी टीम में एक बदलाव करने के लिये मजबूर होना पड़ा। पिछले मैच में नाबाद 93 रन बनाने वाली राचेल हेन्स चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएगी। उनकी जगह निकोला कैरी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। आस्ट्रेलिया तीन मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है।

संबंधित समाचार