उत्तराखंड़ ब्रेकिंग: यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भट्ट सड़क हादसे में घायल, टायर फटने से पलटी कार
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भट्ट बृहस्पतिवार को देवप्रयाग के पास पंत गांव के पास एक सड़क हादसे में घायल हो गए । प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेली सेवा से देहरादून रेफर कर दिया गया है। दिवाकर भट्ट की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भट्ट बृहस्पतिवार को देवप्रयाग के पास पंत गांव के पास एक सड़क हादसे में घायल हो गए । प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेली सेवा से देहरादून रेफर कर दिया गया है। दिवाकर भट्ट की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यूकेडी के केन्द्रीय युवा अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि बृहस्पितवार दोपहर दिवाकर भट्ट हरिद्वार से देवप्रयाग को आ रहे थे। रास्ते में पंत गांव के पास अचानक टायर फटने से गाड़ी असंतुलित हो गई। चालक मनोज भट्ट ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी चट्टान की तरफ मोड़ दी। जिससे गाड़ी पलट गई।

हादसे में दिवाकर भट्ट को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून के जॉलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सकुशल है। वाहन में कमल राणा समेत तीन लोग मौजूद थे। सभी सकुशल हैं।
