रायबरेली: शराब पिलाकर साथियों ने की युवक की पिटाई, हुई मौत
रायबरेली। जिले में दो दिन पहले एक युवक को उसके साथियों ने शराब पिलाई और इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद बेहोश अवस्था में युवक को हमलावर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सीएचसी ले गए। जहां इलाज के बाद युवक को घर भेज …
रायबरेली। जिले में दो दिन पहले एक युवक को उसके साथियों ने शराब पिलाई और इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद बेहोश अवस्था में युवक को हमलावर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
मामले की सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सीएचसी ले गए। जहां इलाज के बाद युवक को घर भेज दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर युवक को फिर से सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बता दें कि जोहवा नटकी गांव निवासी सोनू सिंह को गांव के ही तीन लोग दो दिन पहले साथ ले गए थे और फिर शराब पिलाई। उसके बाद जमकर उसको पीटा। इसके बाद सोनू को बेहोश हालत में गांव के किनारे सड़क की पटरी पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया।
शुक्रवार को सोनू की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे फिर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, डलमऊ कोतवाली प्रभारी बृजमोहन सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
