फतेहपुर: बारिश के कहर से दर्जनों मकान धराशाई, मासूम समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। कल शाम से लगातार हो बारिश ने कहर ढा दिया। भारी बारिश के चलते करीब डेढ़ दर्जन घर धराशाई हो गए जिसमें एक मासूम और एक महिला सहित तीन लोग मौत हो गई। प्राप्त जानकारी और राजस्व विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के ग्राम मेउना में आज प्रातः 6 बजे …

फतेहपुर। कल शाम से लगातार हो बारिश ने कहर ढा दिया। भारी बारिश के चलते करीब डेढ़ दर्जन घर धराशाई हो गए जिसमें एक मासूम और एक महिला सहित तीन लोग मौत हो गई। प्राप्त जानकारी और राजस्व विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के ग्राम मेउना में आज प्रातः 6 बजे कमलेश पुत्र स्वर्गीय रामसेवक उम्र 45 वर्ष की कच्ची कोठरी ढह गई जिसमें कमलेश दब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे मिट्टी से निकालकर जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही कमलेश की मौत हो गई।

इसी तरह थाना कल्यानपुर के ग्राम गौसपुर में आज भोर पहर लगभग 4 बजे निराशा देवी पत्नी गंगाराम आयु 50 वर्ष की कच्ची कोठरी गिर गई जिसमें दबकर घटनास्थल पर ही निराशा देवी की मौत हो गई। वहीं थाना बकेवर के ग्राम अकबराबाद में गंगाराम की दीवार ढहने से उसकी 4 वर्ष की मासूम बेटी माधुरी दब गई और उसने भी मौके पर दम तोड़ दिया। घर गिरी के शिकार हुए लोगों में देवमई के प्रकाश पुत्र सदलू, गंगूपुर के 8 मकान जिनमें मुकेश, सुनील, शिव नरेश, श्री राजू, दयाशंकर, अमर सिंह, गणेश व सुघर सिंह के मकान शामिल है, इसी तरह फरीदपुर में माला देवी व अकबरपुर में शिव देवी व रेशमा के मकान भी घर गिरी का शिकार हो गए।

गुरुवार की शाम से लगातार बारिश का कहर जारी है आज तड़के तीन बजे तो गजब की बिजली दर्जनों बार ऐसे कड़की कि अधिकांश लोग बिस्तर पर उठ कर बैठ गए और बिजली की इस तड़पन का क्रम लगभग आधे घंटे तक लगातार जारी रहा। जिन घरों में मौतें हुई हैं वहां उप जिलाधिकारी बिंदकी विजय शंकर तिवारी ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

संबंधित समाचार