बाराबंकी: कोटा आवंटन को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाक की ग्राम पंचायत भिटौरालखन में सरकारी कोटे की दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक प्राथमिक विद्यालय में कराई गई थी। जिसमें कोटे के चयन के लिए दो पक्ष दावेदारी में आमने-सामने थे। ग्राम सचिव व ज़ैदपुर पुलिस की मौजूदगी में कोटे की खुली में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जबकि …

बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाक की ग्राम पंचायत भिटौरालखन में सरकारी कोटे की दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक प्राथमिक विद्यालय में कराई गई थी। जिसमें कोटे के चयन के लिए दो पक्ष दावेदारी में आमने-सामने थे। ग्राम सचिव व ज़ैदपुर पुलिस की मौजूदगी में कोटे की खुली में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जबकि ग्राम प्रधान मौके पर मौजूद नहीं थे। जिस पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान बहाना बता कर चले गए हैं। ग्राम सचिव के साथ बैठक में एक व्यक्ति ऐसे मौजूद था। जैसे सबसे बड़े अधिकारी के रूप में कोटे का चयन करने आये हों।

ग्राम प्रधान ने ज़ैदपुर थाने में शिकायत की है कोटे की खुली बैठक नहीं होने के बाद विपक्षी लोगों ने उनके घर पर ईट गुममे चलाए हैं। जिससे घर की महिलाओं और बच्चों में दहशत बनी हुई है। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिटौरालखन में बृहस्पतिवार को सरकारी गले की कोटे की खुली बैठक परिषदीय विद्यालय में रखी गई थी। जिसमें मदन किशोर वर्मा व प्रह्लाद दो दावेदार कोठे के चयन को लेकर खुली बैठक में आमने-सामने थे। भारी संख्या में महिलाओं के साथ ग्रामीण भी गाँव की खुली बैठक में शामिल थे। कोटे की खुली बैठक में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज़ैदपुर थाने से महिला पुलिस के साथ पुलिस बल मौजूद था।

बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रजेश सिंह के साथ में एक व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसको लोग अधिकारी समझ रहे थे और सबसे ज्यादा ग्रामीणों को वही अपना जलवा दिखा रहा था। लेकिन कोटे के चयन में दोनों पक्षों में बात नहीं बनी। जहां पर कोटे की खुली बैठक को लेकर दोनों पक्ष की महिलाओं में जमकर हाथापाई और विवाद हो गया। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटे के खुली बैठक में प्रधान अरविंद वर्मा अपने पक्ष के प्रत्याशी को हारता हुआ सुनकर बीमारी का बहाना बताकर गांव छोड़ कर चले गए हैं।

जबकि प्रधान ने ज़ैदपुर थाने में तहरीर दी है की कोटे के चयन की खुली बैठक निरस्त होने के बाद विपक्षियों ने मेरे घर पर ईट और गुममों से हमला कर दिया। जिससे घर की महिलाएं व बच्चों में दहशत है। ग्राम पंचायत सचिव बृजेश सिंह ने बताया कि भिटौरालखन ग्राम पंचायत के कोटे की खुली बैठक को लेकर चयन होना था। लेकिन बैठक में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसलिए खुली बैठ को निरस्त कर दिया गया है।

संबंधित समाचार