बाराबंकी: सीएचसी के बाहर गिरकर युवक की मौत, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सीएचसी दवा लेने आए एक व्यक्ति की सीएचसी के बाहर गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज मजरे सूरजपुर निवासी मायाराम (36) पुत्र भगोले रावत शुक्रवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर दवा लेने आया था। अभी वह स्वास्थ्य केंद्र …

बाराबंकी। सीएचसी दवा लेने आए एक व्यक्ति की सीएचसी के बाहर गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज मजरे सूरजपुर निवासी मायाराम (36) पुत्र भगोले रावत शुक्रवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर दवा लेने आया था। अभी वह स्वास्थ्य केंद्र के बाहर पहुंचा ही था कि अचानक सड़क पर गिर गया।

सीएचसी कर्मियों ने आनन फानन में उसे उठाकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के घरवालों को इसकी सूचना दी। बताया जाता है कि मायाराम बीमार चल रहा था। सुबह वह दवा लेने अस्पताल गया था।

संबंधित समाचार