लखनऊ: विद्यालय के बगल में शुलभ शौचालय का निर्माण, पुलिस से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज प्राथमिक विद्यालय का अस्तित्व पूरी तरह से खतरे में हैं,​ विद्यालय के चारो ओर पहले से अवैध कब्जा है, अब कक्षाओं के बगल से शुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में निर्माण करवा रहे ठेकेदार का कहना है कि नगर निगम से​ निर्माण कार्य का ठेका मिला …

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज प्राथमिक विद्यालय का अस्तित्व पूरी तरह से खतरे में हैं,​ विद्यालय के चारो ओर पहले से अवैध कब्जा है, अब कक्षाओं के बगल से शुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में निर्माण करवा रहे ठेकेदार का कहना है कि नगर निगम से​ निर्माण कार्य का ठेका मिला है। हालांकि ठेकेदार इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि विद्यालय की कक्षाओं के बगल में ही शौचालय का निर्माण किया जाना है। इस संबंध में विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि नगर निगम में शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे में बेसिक शिक्षा अधिकारी और स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र भेजा गया है।

विद्यालय बाउंड्री पर अवैध निर्माण

अलीगंज प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री पर अवैध निर्माण कर पक्की दुकान का निर्माण भी कर लिया गया है, बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य का ​विरोध तत्कालीन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया था, लेकिन एक विधायक की सह पर निर्माण कार्य रोका नहीं जा सका था।

कीमती जमीनों पर भू-माफिया की नजरें

राजधानी में आसमान छूती जमीन की कीमतों के बीच सरकारी विद्यालयों का अस्तित्व खतरे में हैं, हालत ये हैं कि चौक चौराहों के निकट बने विद्यालयों की जमीन पर कब्जे होते रहे हैं, और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जिम्मेदार अधिकारियों को पत्राचार करते रह जाते हैं। उसकी वजह है कि जिला प्रशासन, नगर निगम, व स्थानीय पुलिस का कोई ​सहयोग नहीं मिलता है।

संबंधित समाचार