बाराबंकी: यूपीएससी की परीक्षा में आदर्श ने 149वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अक्सर माता-पिता की तपस्या को होनहार बच्चे ज़ब साकार करते है तो मानो ईश्वरीय कृपा बरस गयी हो। ऐसा ही एक सुखद समाचार सामने आया जिसमें जिले के होनहार ने पहली बार ही संघ लोक आयोग की परीक्षा में 149वीं रैंक लाकर जनपदवासियों को गर्व कि अनुभूति कराई। शहर के मयूर विहार कालोनी में …

बाराबंकी। अक्सर माता-पिता की तपस्या को होनहार बच्चे ज़ब साकार करते है तो मानो ईश्वरीय कृपा बरस गयी हो। ऐसा ही एक सुखद समाचार सामने आया जिसमें जिले के होनहार ने पहली बार ही संघ लोक आयोग की परीक्षा में 149वीं रैंक लाकर जनपदवासियों को गर्व कि अनुभूति कराई। शहर के मयूर विहार कालोनी में रहने वाले राधाकांत शुक्ला व मां गीता और बहन स्नेहा के एकलौते भाई आदर्श ने 21वर्ष कि आयु में बीते वर्ष संघ लोक आयोग की परीक्षा दी थी।

जिसका शुक्रवार को रिजल्ट आने पर परिवार क्या पुरे जिले को गौरवान्वित करने वाला रहा। होनहार आदर्श ने माता-पिता का ही नहीं जिले का नाम रोशन करते हुऐ इसमें 149वीं रैंक हासिल की। जिसके बाद बधाई देव वालों की झड़ी लग गयी। आदर्श बचपन से ही होनहार रहे है, हाईस्कूल, इंटर मीडिएट में साईं स्कूल लखपेड़ाबाग के छात्र रहते हुऐ दोनों परीक्षाओ में यूपी टॉपर रहे। यही नहीं लखनऊ में नेशनल पीजी कॉलेज से बीएससी की परीक्षा में भी टॉपर रहने का गौरव हासिल किया है। माता-पिता की कठोर तपस्या ही आदर्श की प्रेरणा बनी, इतना ही नहीं बहन भी होनहार छात्रा है।

संबंधित समाचार