बरेली: आत्मनिर्भर बनकर समाज का प्रेरणाश्रोत बनें बेटियां- अर्चना राजपूत
बरेली, अमृत विचार। वर्तमान के चुनौती पूर्ण समय में बेटिंया हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि बेटियां आत्मनिर्भर बनकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उक्त बातें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में कहीं। वे यहां कॉलेज की एनएसएस इकाई …
बरेली, अमृत विचार। वर्तमान के चुनौती पूर्ण समय में बेटिंया हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि बेटियां आत्मनिर्भर बनकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उक्त बातें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में कहीं। वे यहां कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित एनएसएस दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनएसएस दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद एनएसएस की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। देर तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा। धाकड़ है धाकड़ है… गीत पर छात्राओं की प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरीं।
मौके पर छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान,आजादी का अमृत महोत्सव, पोषण माह, गंदगी मुक्त भारत, पॉलिथीन हटाओ- देश बचाओ सरीखे विषयों पर तैयार किए गए पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम का संचालन अंजली वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्रधानाचार्य नीतू सक्सेना, भूमिका गौतम आदि शिक्षिकाएं और स्वयंसेवी छात्राओं का अहम योगदान रहा।
