बरेली: दूसरी शादी कर पहली पत्नी को सरेराह चाकू दिखाकर हत्या की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। उसने पहली पत्नी को सरेराह चाकू दिखाकर हत्या की धमकी दी। घटना सुभाष नगर पुलिया के पास की है। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी …

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। उसने पहली पत्नी को सरेराह चाकू दिखाकर हत्या की धमकी दी। घटना सुभाष नगर पुलिया के पास की है। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी माही सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा नगर निवासी आशुतोष सिंह से हुई थी। पति की नोएडा में नौकरी लगने के बाद वह भी साथ रहने चली आई। इसके बाद से उसका ससुर मदनपाल सिंह, सास सुधा सिंह व देवर किशन पाल दहेज में एक कार व तीन लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करने के साथ-साथ जिंदा जलाने की धमकी देनी शुरू कर दी।

बकौल माही, दहेज न मिलने पर आशुतोष ने नौकरी का बहाना बनाकर दूसरे शहर जाकर राजस्थान की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। पता चलने पर जब उसने विरोध किया तो आशुतोष ने मारपीट करत उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे सुभाष पुलिया के समीप सरेराह चाकू दिखाते हुए धमकी दी कि अगर दूसरी शादी की बात किसी को बताई तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद महिला ने सुभाषनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। इधर पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार