आजमगढ़: गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे में तब्दील 2 मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। निजामाबाद क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में शुक्रवार शाम एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर  फट गया। गैस सिलेंडर फटने से 14 लोग घायल हो गए। हादसे में दो घर मलबे में बदल गए। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई …

आजमगढ़। निजामाबाद क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में शुक्रवार शाम एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर  फट गया। गैस सिलेंडर फटने से 14 लोग घायल हो गए। हादसे में दो घर मलबे में बदल गए। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शंघईपुर जोगियाने गांव निवासी लालमन की बहु साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार शाम गैस पर खाना बना रही थीं। तभी गैस रिसाव होने से सिलेंडर में आग लग गई और सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से लालमन व शहबाज के घर की छतें गिर गईं। घटना में तीन मासूम सहित कुल 14 लोग घायल हो गए है।  जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे में हदीस और उनके पड़ोसी का मकान धराशाही हो गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही लोग आनन-फानन में घटनास्थल की तरफ भागे व मौके पर अफरा-तफरी का माहौला व्यप्त हो गया। निजामाबाद के एसडीएम राजीव रतन सिंह ने बताया कि भोजन पकाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से हादसा हुआ है। इस हादसे में कुल 11  लोग घायल हुए हैं।

संबंधित समाचार