मुरादाबाद: रोडवेज और ट्रक की भिड़ंत में चालक, परिचालक समेत 9 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाक बड़ा थाना क्षेत्र में देर रात रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चालक व परिचालक समेत 9 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लोनी डिपो की बस का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाक बड़ा थाना क्षेत्र में देर रात रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चालक व परिचालक समेत 9 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

लोनी डिपो की बस का चालक विनोद निवासी गांव जोहड़ी थाना बडौत और परिचालक मुजफ्फरनगर के शामली निवासी ललित शर्मा के साथ देर रात बरेली से 31 सवारियां लेकर दिल्ली जा रहा था। पाक बड़ा थाना क्षेत्र में गांव गिन्नोर देय माफी के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। चालक विनोद हड़बड़ा गया और बेकाबू होकर बस ट्रक में जा घुसी।

इस हादसे में बस में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल चालक, परिचालक व सातों सवारियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिचालक ललित शर्मा का उपचार अभी भी जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

यह भी पढ़े-

मुरादाबाद: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार