कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर विकास गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव से प्रधानी के चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे गणेश तिवारी के बुलावे पर निर्वाचित प्रधान की हत्या करने जा रहे सहाबुद्दीन गैंग के सुपारी किलर विकास सिंह को रामकोला पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में गोली लग गई है। मुठभेड़ में स्वाट टीम के …

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव से प्रधानी के चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे गणेश तिवारी के बुलावे पर निर्वाचित प्रधान की हत्या करने जा रहे सहाबुद्दीन गैंग के सुपारी किलर विकास सिंह को रामकोला पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में गोली लग गई है। मुठभेड़ में स्वाट टीम के सिपाही रणजीत भी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों लोगों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास मेडिकल कालेज रेफर हो गया तो वहीं गणेश तिवारी भी पुलिस हिरासत में है।

रामकोला पुलिस व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सहाबुद्दीन गैंग का सुपारी किलर विकास रामकोला थाना क्षेत्र के खैरटवा के प्रधान रामसेवक कुशवाहा की हत्या करने आ रहा है। रामसेवक के प्रतिद्वंद्वी रहे गणेश तिवारी के साथ जैसे ही टेकुआटार फुरसतपुर चौराहे से नहर की पटरी से आगे चले तभी घाघवा मोड़ के समीप पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें विकास के पैर में गोली लग गई।

एसएचओ के अनुसार पुलिस ने गणेश तिवारी और घायल विकास को हिरासत में ले लिया। मुठभेड़ में स्वाट टीम के सिपाही रणजीत भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल विकास का इलाज करवाने के बाद मेडिकल कालेज भेजवा दिया। मामले में पुलिस ने विकास और गणेश तिवारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दोनों पर अलग-अलग आर्म्स एक्ट के मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंचायती चुनाव में रामकोला थाना क्षेत्र के गांव खैरटवा से रामसेवक कुशवाहा निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे गणेश तिवारी करीब 25 मत से चुनाव हार थे। बताया जा रहा है कि चुनाव की हार से खार खाए गणेश तिवारी रामसेवक को रास्ते से हटाना चाहते थे। सूटर लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपातीं का रहने वाला है और वह सहाबुद्दीन गैंग का शूटर विकास सिंह था।

संबंधित समाचार