आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को लेकर सपा का होमवर्क तेज हो गया है। लगातार पार्टी के बड़े पदाधिकारी रायबरेली आकर चुनाव रणनीति का खाका तैयार कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं की नब्ज भी टटोली जा रही है। इसी के चलते शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी …
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को लेकर सपा का होमवर्क तेज हो गया है। लगातार पार्टी के बड़े पदाधिकारी रायबरेली आकर चुनाव रणनीति का खाका तैयार कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं की नब्ज भी टटोली जा रही है। इसी के चलते शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा रायबरेली पहुंचे।
जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक निजी होटल में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अक्टूबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रथ यात्रा की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे पर कहा कि उन्हें कोई तवज्जो इस बार अमेरिका में नहीं मिल रही है। यह भी साफ किया सपा विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया कि वह दो दिन से रायबरेली में हैं और विधानसभा सीटों में संभावित प्रत्याशियों का सर्वे कर रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगे। साथ ही कहा कि रायबरेली में पार्टी का बेहतर जनाधार है। कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी तरीके से जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दें।
वहीं, पत्रकारों से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। साथ ही कहा कि 2 दिनों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रायबरेली में मंथन किया गया। मंथन में जो निकल कर आया, उसमें इस बार रायबरेली की सभी 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराने जा रहा है।
इसके साथ ही प्रत्याशियों के चयन के बारे में जब सवाल किया गया तो कहा कि इस बारे में पार्टी मुखिया तय करेंगे कि किसे टिकट दिया जाएगा किसे नहीं यह वहीं तय करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अक्टूबर महीने से जनता के बीच रथ यात्रा के जरिए पहुंचेंगे। इसी को लेकर उसके पहले हम सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और संगठन के साथ बैठक की जा रही है।
