अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला युवक का शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शहर में एक एडवरटाइजिंग कंपनी के ऑफिस हॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला थाना कैंट क्षेत्र के नियावां के पास स्थित कांप्लेक्स का है। जहां एडवरटाइजिंग कंपनी के …

अयोध्या। शहर में एक एडवरटाइजिंग कंपनी के ऑफिस हॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला थाना कैंट क्षेत्र के नियावां के पास स्थित कांप्लेक्स का है। जहां एडवरटाइजिंग कंपनी के हॉल में युवक का शव मिला है। एडवरटाइजिंग कंपनी में सीसीटीवी इंस्टालेशन का भी कार्य किया जाता है। पुलिस को मृतक की पहचान अंगूरी बाग निवासी रोहन यादव के रूप में हुई। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी विजय पाल सिंह का कहना है कि मृतक रोहन सीसीटीवी लगाने का कार्य करता था जो शाम को अपने घर चला जाता था लेकिन शुक्रवार रात्रि घर न जाकर यहीं रुक गया था और अगले दिन सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार