बाराबंकी: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने आज कहा कि सपा ने सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। सबको साथ लेकर चलना ही समाजवाद है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शनिवार को नई सड़क तिराहे पर स्थित बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा …

बाराबंकी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने आज कहा कि सपा ने सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। सबको साथ लेकर चलना ही समाजवाद है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शनिवार को नई सड़क तिराहे पर स्थित बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे है। अन्नदाता अपने हक के लिए सड़क पर है।

युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे है। सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों के मान सम्मान स्वाभिमान की हत्या हो रही है। थानों में जनेऊ धारी ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे अपराधी था तो सजा उसे मिलनी चाहिए थी लेकिन उसके परिवार की खुशी दुबे का क्या कसूर था जो उसे भी झूठे केस में जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर खुशी दुबे समेत हर मामले की जांच कराई जाएगी।

लखनऊ में भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची मूर्ति लगेगी। सम्मेलन को पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, डॉक्टर मनोज पांडेय, सनातन पांडेय, राम सागर रावत, राजेश यादव, राजू, धर्मराज यादव, राम मगन रावत, रामपाल वर्मा, अदनान चौधरी, वेद प्रकाश बाजपेई, पंकज यादव, दिनेश कुमार शर्मा, राजाराम रावत, सतीश वर्मा, लल्लू यादव, दिलीप कश्यप, तेज कुमार रावत, उत्तम सिंह, वंशीधर शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार