वाराणसी: BHU में मनाई गई एनएसएस की 53वीं वर्षगांठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्थापना की 53वीं वर्षगांठ शनिवार को बीएचयू इकाई में मनाई गई। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डेयरी विभाग के कामधेनु सभागार में किया गया। रक्तदान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, जल संरक्षण जागरूकता, नमामि गंगे, कोविड संक्रमण रोकथाम, आई गॉट ट्रेनिंग, मास्क निर्माण, कोविड संक्रमण से बचाव …

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्थापना की 53वीं वर्षगांठ शनिवार को बीएचयू इकाई में मनाई गई। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डेयरी विभाग के कामधेनु सभागार में किया गया।

रक्तदान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, जल संरक्षण जागरूकता, नमामि गंगे, कोविड संक्रमण रोकथाम, आई गॉट ट्रेनिंग, मास्क निर्माण, कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता आदि कार्यक्रमों में सक्रिय भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। वहीं, वर्ष 2020-21 के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार डीएवी महाविद्यालय के अमन दुबे को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम अधिकारियों की ओर से किए गए विशिष्ट कार्य के लिए डॉ आशुतोष कुमार सिंह, डॉ वेदप्रकाश रावत, डॉ सीमा मिश्रा, डॉ कनुप्रिया सिंह, डॉ महेंद्र प्रसाद कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू स्पोर्ट्स बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो दिनेश चंद्र राय थे। विशिष्ट अतिथि प्रो राजकुमार थे। अध्यक्षता डॉ बाला लखेंद्र ने की। आरंभ में आगतों का स्वागत डॉ महेंद्र कुमार कुशवाहा।

संबंधित समाचार