संभल: 1.5 लाख लेकर ट्रैक्टर खरीदने गए किसान की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, केला देवी, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र के करछली गांव निवासी किसान का शव शुक्रवार को बहजोई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बनी खंड में पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे एक युवक ने शव देकर परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि किसान गांव के …

संभल, केला देवी, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र के करछली गांव निवासी किसान का शव शुक्रवार को बहजोई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बनी खंड में पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे एक युवक ने शव देकर परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि किसान गांव के एक युवक के साथ डेढ़ लाख रुपए लेकर बहजोई के पाठकपुर में लगने वाले बाजार से ट्रेक्टर खरीदने गया था। शव से कुछ ही दूरी पर किसान की बाइक मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर चन्दौसी सीओ भी पहुंचे। सूरजपाल उर्फ मल्लू पुत्र लखपत निवासी गांव करछली गांव के ही मुलायम पुत्र रचपल के साथ अपनी बाइक से बहजोई के पाठकपुर में लग रहे ट्रैक्टर के बाजार से ट्रैक्टर खरीदने गया था। सूरजपाल की पत्नी मिथलेश ने बताया कि घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर गए थे। रात भर नहीं आए तो हमने सोचा कि किसी रिश्तेदारी में रुक गए होंगे पर शनिवार को गांव की ही सोनू पुत्र वीरेंद्र का फोन आया कि चाचा की लाश बहजोई से थोड़ी दूर सिसौना ओर देवरी के बीच में सड़क किनारे खंडी में पड़ी है। उनकी मोटरसाइकिल भी पड़ी है। सोनू ने मौके से पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस को मृतक सूरजपाल की पत्नी मिथलेश सारी बात बताई तो पता लगा कि साथ में आया मुलायम सिंह गायब है। घटनास्थल पर चन्दौसी सीओ भी पहुंचे। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। नरेंद्र त्यागी बहजोई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया सूचना मिलने पर हम सीओ के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार