लखनऊ: प्रदेश में 10 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण, बना रिकार्ड

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तेजी के साथ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार तक प्रदेश में वैक्सीनेशन का आकड़ा 10 करोड़ के पार पहुंच गया। प्रदेश के टीकाकरण के मामले में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल, प्रदेश की 25 करोड़ की अनुमानित आबादी में 10 करोड़ …

लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तेजी के साथ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार तक प्रदेश में वैक्सीनेशन का आकड़ा 10 करोड़ के पार पहुंच गया। प्रदेश के टीकाकरण के मामले में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल, प्रदेश की 25 करोड़ की अनुमानित आबादी में 10 करोड़ लोगों को इतने कम समय में वैक्सीनेशन करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुए आकड़ों के अनुसार, बीते शुक्रवार को टीकाकरण अभियानों से प्रदेश भर में कुल 8.04 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। जिसके बाद प्रदेश में शनिवार को शुरू हुए वैक्सीनेशन का ग्राफ दोपहर बाद 10 करोड़ के पार पहुंच गया। जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अभी तक कुल 10.02 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

इससे उत्तर प्रदेश ने वैक्सीनेशन के मामले में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। प्रदेश में तेजी के साथ चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के चलते प्रदेश के भीतर कुल 54.12 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज उपलब्ध कराई गई। जारी आकड़ो के अनुसार, प्रदेश में अभी तक वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या 8.14 करोड़ में दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी दोनों डोज लेने वालों की संख्या 1.82 करोड़ दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार