बरेली: रिजल्ट के प्रारूप पर विवि ने स्पष्ट की स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी के चलते इस बार एक विषय के सभी प्रश्नपत्रों को मिलाकर एक ही प्रश्नपत्र की परीक्षा करायी गई। अब रिजल्ट आ चुके हैं। छात्र संगठन रिजल्ट में त्रुटियां बताकर विरोध कर रहे हैं। कई छात्र फेल होने से परेशान हैं। इसके चलते विश्वविद्यालय ने रिजल्ट के पूर्णांक और प्राप्तांक को …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी के चलते इस बार एक विषय के सभी प्रश्नपत्रों को मिलाकर एक ही प्रश्नपत्र की परीक्षा करायी गई। अब रिजल्ट आ चुके हैं। छात्र संगठन रिजल्ट में त्रुटियां बताकर विरोध कर रहे हैं। कई छात्र फेल होने से परेशान हैं। इसके चलते विश्वविद्यालय ने रिजल्ट के पूर्णांक और प्राप्तांक को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है ताकि छात्रों को परेशानी न हो।

परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक बीए, बीएससी व बीकॉम में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा विषय के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक लिखित परीक्षा के आधार पर दिए गए हैं। यदि किसी छात्र ने बीएससी द्वितीय वर्ष 2021 में जंतु विज्ञान विषय लिया है और उसे मूल्यांकन में 100 में 50 अंक प्राप्त हुए हैं तो उसका प्रतिशत 50 हुआ है।

यह प्रतिशत जंतु विज्ञान विषय के सभी लिखित प्रश्नपत्रों के अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत प्रथम, द्वितीय व तृतीय में क्रमश: 33, 33 व 34 अंक का पूर्णांक निर्धारित किया गया। फार्मूले के तहत प्रथम प्रश्नपत्र में 33×50/100=16.5 (17), द्वितीय प्रश्नपत्र में 33×50/100=16.5 (17) और तृतीय प्रश्नपत्र में 34×50/100=17 प्राप्तांक दिए गए हैं। इसी तरह से बीएससी तृतीय वर्ष में यदि छात्र ने गणित ली है और उसे मूल्यांकन में 100 में 60 अंक प्राप्त हुए हैं तो उसका प्रतिशत 60 हुआ है। यह प्रतिशत गणित के सभी प्रश्नपत्रों में अधिकतम 60 प्रतिशत लागू किया जाएगा।

इसके तहत पूर्णांक प्रथम प्रश्नपत्र में 55, द्वितीय में 55, तृतीय में 55 और चतुर्थ में 60 होंगे। फार्मूले के तहत प्रथम प्रश्नपत्र में 55×60/100=33, द्वितीय प्रश्नपत्र में 55×60/100=33, तृतीय में 55×60/100=33 और चतुर्थ प्रश्नपत्र में 60×60/100=36 प्राप्तांक होंगे।

संबंधित समाचार