अमरोहा: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला,अमृत विचार। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गजरौला क्षेत्र के भागलपुर रेलवे फाटक के पास एक देसी शराब की दुकान है। जिससे थोड़ी दूरी पर एक युवक का शव पड़ा मिला। …

गजरौला,अमृत विचार। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गजरौला क्षेत्र के भागलपुर रेलवे फाटक के पास एक देसी शराब की दुकान है। जिससे थोड़ी दूरी पर एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक थाना क्षेत्र के गांव सीकरी का रहने वाला था। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार